कस्टमर सुप्पोर्ट
थमे कहियो के म्हारी बेटी कमाल की, लो ब्याह लो
हमनै ब्याहे ली पर लो
मन्नै पर्दो हटायो तो देख्या
पालणै में झूलती इक्क नवजन्मी छोरी लीकडी
मन्नै जब शिकायत करी की यो क्या कर दिया
ससुरा जी बोल्या यो थारा ससुराल है
कोई कस्टमर सुप्पोर्ट का काऊंटर नहीं
एक तो तमसै अपनी लाड़ली ब्याह्यो,
ऊपर सै दाज ढ़ेर सा दियो
फेर भी नख़रे लै के फेरी मारन आयो
आते ही चैं-चैं लगायो?
रिटर्न पालिसी नाहीं देवों जमाई राजा जी
एक्सचेंज पालिसी ही मिल सके है!
हमनै भी ठान ली और सोचिया इस्से पहले ससुरा बात बदले
चुपचाप बेटी बटाये लो
ससुरे ने भी ख़ुशीखुशी पालणा बटा कै
पालकी मैं बिठाये कै डोली तोर दी
मुझे लागया मेरे घोड़े के पंख नाहीं पर लाग रहे
छात्ती चौवन्न इंच की तान कै
कमर मैं खंजर कस्स कै आगे बैंड पाछै बारात
फ़ास्ट-फारवर्ड का बटन दबा दियो
घूँगटा जब्ब उठायो तो क्या देख्यो
नब्बै साल की बुड्ढी शर्माए रही,
मुझ देख बिन्दन्ति मुस्काये रही
मैं तो डर के मारे चिल्लाये दियो
सारा ग्राम आधी रात जगाये दियो
मन्नै भी आर न देख्या
और न देख्या पार
गुस्सा चाड आसमान पे
ससुरे का बूया दीयो खड़का
जोर से दीनी दहाड़
अद्दी रात बिचकार
ससुरा भी निकडेया ठीठ
मैटर ऑफ फैक्टली बोल्या
तुम जो ठहरे बालविवाह के ख़िलाफ़
मैं ठहरा सतीप्रथा के ख़िलाफ़
मोरा ससुरा हाल ही मैं दम तोड़िया था
सोचा ससुरी नैं तैंडे संग एडजस्ट करदूँ
सुबह तक्क अटक ले ससुरे
अपनी बूढी तेरे संग सुबह एक्स्चेंजूं!